Breaking News

हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस के जनरल कोच में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी     |   केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Re-NEET की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की     |   विधायक रविंद्र भाटी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की     |   दिल्ली में प्रदूषण लेवल 208 के पार पहुंचा, ग्रेप 1 लागू     |   पश्चिम बंगाल में सस्टेनेबिलिटी पर फोकस, सरकारी दफ्तरों को खर्च घटाने के आदेश     |  

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी का विरोध, संत समाज ने किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

अयोध्या में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अयोध्या के संत समाज ने ममता बनर्जी की सांकेतिक चिता सजाकर प्रतीकात्मक रूप से मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया है। संतों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता और धार्मिक अत्याचारों से वो बेहद दुखी है। संतों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा के विरोध में अयोध्या के संत ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। संतों ने ममता बनर्जी की सांकेतिक चिता सजाकर उनका अंतिम संस्कार तक कर दिया है और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर आक्रोश व्यक्त किया है। अयोध्या के संतों ने कहा कि ममता बनर्जी चाहती हैं कि पश्चिम बंगाल हिन्दू विहीन हो जाए वो चाहती है पश्चिम बंगाल में मिनी पाकिस्तान बने, इससे  पहले पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर ममता बनर्जी के ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई राष्ट्रपति करें।