Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

यूपी में एनकाउंटर पर सियासी बवाल! अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

इस समय जाति का खूब जिक्र किया जा रहा है क्योंकि ये राजनीति में एक फैशन सा बन गया है पूरी राजनीति ही जातियों पर की जा रही है। जिस बीच उत्तर प्रदेश में भी जाति का मुद्दा खुब गर्माया हुआ है। क्योंकि सवाल उठ रहा है कि क्या अपराधियों के एनकाउंटर भी जाति देखकर किए जा रहे है? लेकिन सवाल तो ये भी आखिर एसा क्यों है कि केवल अपराधी का जाति देखी जा रही है? क्यों कोई पीड़ित पक्ष की जाति पर ध्यान नहीं दे रहा? 

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने अनुज प्रताप सिंह नाम के उस अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया जिस पर एक लाख रुपय का इनाम था और जिसे पुलिस ने सुल्तानपुर में गहनों की दुकान में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। ये वही मामला है जिसमें मंगेश यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। जिसके बाद अखिलेश यादव का इसको लेकर बयान भी सामने आया था कि यूपी पुलिस इस मामले के यादव आरोपियों का एनकाउंटर कर रही है और ठाकुर जाति वाले अपराधियों को सरेंडर करा रही है। इस एनकाउंटर के बाद अनुज प्रताप सिंह के पिता का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव ठाकुर के एनकाउंटर से खुश होंगे। 

अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के एनकाउंटर की तरह ही अनुत प्रताप सिंह के एनकाउंटर को भी गलत बताया और कहा कि कमजोर लोग ही एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं। जबकि योगी आदित्यनाथ की ओर से कहा गया है कि अगर कोई बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सैंध लगाएगा तो उसका यही अंजाम होगा।