Breaking News

दिल्ली दंगे: उमर खालिद की जमानत याचिका फिर खारिज     |   हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस के जनरल कोच में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी     |   केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Re-NEET की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की     |   विधायक रविंद्र भाटी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की     |   दिल्ली में प्रदूषण लेवल 208 के पार पहुंचा, ग्रेप 1 लागू     |  

सहारनपुर में दीवारों पर लिखे गए पुलिस अधिकारियों के नंबर, आम लोगों तक बेहतर पहुंच की तरकीब

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने आम लोगों तक बेहतर पहुंच के लिए अनूठी पहल की है। सड़कों, गांवों और मोहल्लों में दीवारों पर पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर लिखे गए हैं। दीवारों पर बीट कांस्टेबल से लेकर एडिशनल एसपी तक के नंबर लिखे गए हैं। इसका मकसद आपात स्थिति में तेज रफ्तार कार्रवाई सुनिश्चित करना है। ये कदम सभी 22 पुलिस थानों के लिए उठाए गए हैं।

कई लोगों ने इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही खाई दूर होगी। खास कर उन इलाकों में, जहां अक्सर आपात स्थिति में हेल्पलाइनें नाकाम रहती हैं। इसके अलावा पुलिस स्थानीय स्तर पर संपर्क नेटवर्क भी बना रही है। साथ ही नियमित सामुदायिक सहभागिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों की तैनाती की जा रही है।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया, "देखिए, ये दो तरह की पहल है। एक तो जो पूरा शहर है, उसमें वॉल पेंटिंग की जा रही है। पुलिस के जो नंबर हैं, स्पेशियली बीट कॉन्सटेबल से लेकर एडिशनल एसपी तक के नंबर हैं। अपराध और अपराधियों की जानकारी के लिए पेंटिंग कराई है हमने। एक तो ये है कि परमानेंट नंबर हैं, और दूसरा ये है कि बीट सिस्टम इम्पिलिमेंट किया गया है कि एक गांव, एक मोहल्ले में एक सिपाही हो, जो प्रोएक्टिवली उसका ध्यान रखे।"