Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया लोगों को जागरूक

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में उप संभागीय परिवहन विभाग फिरोजाबाद द्वारा 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के क्रम में आज एआरटीओ कार्यालय के सभागार हॉल में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन एआरटीओ सुरेश चंद्र यादव, पीटीओ अमित वर्मा, आर आई अखलेश यादव के नेतृत्व में किया गया। 

एआरटीओ सुरेश चंद्र यादव ने कार्यक्रम में आए सभी वाहन स्वामी व चालकों सहित आमजनों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के स्लोगन को दोहराते हुए लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है। पीटीओ और आर आई ने सभी लोगों से कहा की हर इंसान को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए वाहन को चलाए और सड़क दुर्घटना से बचे ।