Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी ने संत गुरु रविदास जन्मस्थली में कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत की

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में संत गुरु रविदास की जन्मस्थली पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पास सीर गोवर्धनपुर में जन्मस्थली मंदिर के पास रविदास पार्क में संत रविदास की नई प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास जन्मस्थली के आस-पास लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों की शुरूआत की। साथ ही उन्होंने लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास संग्रहालय और पार्क को सुंदर बनाने के काम की शुरूआत की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "आज बनारस के विकास के लिए सैंकड़ों करोड़ रुपये के विकास के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा और सुखद और सरल होगी। साथ ही संत रविदास जी की जन्म स्थली के विकास के लिए भी कई करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है। मंदिर और मंदिर क्षेत्र का विकास, मंदिर तक आने वाली सड़कों का निर्माण इंटरलॉकिंग और जल निकासी का काम भक्तों के लिए सत्संग और साधना करने के लिए प्रसाद ग्रहण करने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं का निर्माण इन सबसे आप सब लाखों भक्तों को सुविधा होगी।"