Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

पीएम मोदी ने काशी से देशवासियों को दी करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशीवासियों के साथ ही प्रदेश एवं देशवासियों को 6611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात दी। पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी का सांसद होने के नाते भी मैं जब यहां कि प्रगति देखता हूं तो संतोष होता है। काशी को शहरी विकास की मॉडर्न सिटी बनाने का सपना तो हम सबने साथ मिलकर देखा है। एक ऐसा शहर जहां विकास भी हो रहा है और विरासत भी संरक्षित हो रही है। पीएम ने इस दौरान कई हवाई अड्डों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।


Story Line : 
 SHABD,वाराणसी, October 20,