Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: बुधवार को संगम में डुबकी लगाएंगे पीएम मोदी, गंगा आरती में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सुबह 11 बजे संगम में डुबकी लगाएंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। एक विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गयी। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न 11 बजे संगम में डुबकी लगाएंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मंगलवार को सभी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पिछले वर्ष 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान 5,500 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था।