Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

लखनऊ में पुलिस हिरासत में एक की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस हिरासत में 24 साल के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसे जुआ खेलने के आरोप में हिरासत में लिया था। अमन गौतम नाम के युवक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे पीट-पीटकर मार डाला, लेकिन पुलिस ने आरोप से इनकार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात विकासनगर के सेक्टर आठ में अंबेडकर पार्क में छापा मारा। एडीसीपी जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा, "अमन गौतम समेत दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।"

उन्होंने कहा, "पुलिस स्टेशन ले जाते समय गौतम की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।" हालांकि गौतम के परिवार का कहना है कि पुलिस ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने आरोप का खंडन किया है। उसका कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने शख्स की मौत पर दुख जताया और दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।