Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

महाकुंभ 2025: मेला शुरू हुए एक सप्ताह बीता, आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है। संगम नगरी में देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। हर कोई त्रिवेणी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाना चाहता है। धरती के सबसे विशाल धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ में चारों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिलता है।

45 दिन चलने वाला महाकुंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन शुरू हुआ था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम पर करीब आठ करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।