Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

अब घर बैठे होगा समस्या का समाधान, नगर निगम ने 'मेरा फिरोजाबाद' नाम से किया एप लॉन्च

जनपद फिरोजाबाद के नगर निगम द्वारा एक "मेरा फिरोजाबाद" नामक ऐप लॉन्च किया है जिसके माध्यम से घर बैठे निगम से संबंधित सेवाएं लेने वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा एप की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त व IAS घनश्याम मीणा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए "मेरा फिरोजाबाद" ऑनलाइन एप का शुभारंभ किया गया है। 

जिसके द्वारा नगर निगम से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत होती है तो इस ऐप के माध्यम से घर बैठे कर सकेंगे तो वही जो भी उपभोक्ता वॉटर टैक्स हाउस टैक्स इत्यादि जमा करना चाहते है वो भी इसी एप के माध्यम से जमा कर सकेंगे इसके अतिरिक्त भी अन्य सुविधाओं से लैस यह ऐप प्रत्येक इंसान के लिए रामबाण की तरह साबित होगा।