Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

गोद दी हुई 6 महीने की बेटी को चुराकर भागी मां, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मेरठ के परतापुर इंदिरापुरम निवासी महिला की 6 महीने की बेटी गायब है। महिला का आरोप है कि उसने 6 महीने पहले गाजियाबाद की एक महिला से इस बच्ची को गोद लिया था। वही महिला अब अपनी बच्ची को चुराकर भाग गई है। पहले उसने मुझे बच्ची गोद दी और अब वो उसे लेकर भाग गई है। महिला ने पुलिस से बच्ची वापस दिलाने के लिए गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दे परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाले अनुराग टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करते हैं। अनुराग की शादी नौ साल पहले पूनम के साथ हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। अनुराग ने गाजियाबाद में रहने वाली अपनी मौसी अनुराधा से कोई बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था। अनुराधा ने घर के सामने गाजियाबाद में रहने वाली मूलरुप से मध्यप्रदेश निवासी महिला से संपर्क किया। उस समय महिला गर्भवती थी। महिला ने कहा कि यदि बेटा होगा तो वह अपने पास रखेगी लेकिन यदि बेटी हुई तो वह अनुराग को गोद दे देगी। महिला के बेटी हुई और उसने अनुराग को दो फरवरी को अपनी बच्ची गोद दे दी। अनुराग का दावा है कि उन्होंने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद बच्ची को गोद लिया था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर दो बजे बच्ची की पहली मां और दो महिलाएं अनुराग के घर पहुंची। अनुराग घर पर नहीं थे। यहां पर पूनम घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीनों महिलाएं बच्ची को लेकर भाग गईं। इसकी जानकारी पूनम ने अपने पति अनुराग को दी। जिसके बाद परतापुर थाने में तहरीर दी, शुक्रवार को बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर अनुराग एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे। अनुराग का आरोप है कि गाजियाबाद में आरोपी महिलाओं ने 70 हजार रुपये में बच्ची को बेच दिया है।

वहीं परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि बच्ची गोद लेने के लिए पूरा गोदनामा तैयार होता है, इनके गोदनामे के पूरे कागजात तैयार नहीं है। हम जांच कर रहे हैं। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा