Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ जोन के एडीजी का एक्स अकाउंट सस्पेंड, रूल्स के वॉयलेशन पर हुई कार्रवाई

मेरठ जोन के एडीजी का ऑफिशियल एक्स अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। सुबह लगभग 10 बजे के करीब जब यूजर्स ने मेरठ जोन के एडीजी का ऑफिशियल एक्स हैंडल चैक किया तो वहां अकाउंट सस्पेंड का मैसेज शो होने लगा। अकाउंट की सारी पोस्ट गायब थी। केवल अकाउंट सस्पेंड का मैसेज शो हो रहा है। 

आपको बता दे इस समय सीनियर आईपीएस ऑफिसर डीके ठाकुर मेरठ जोन के एडीजी हैं। इस तरह अचानक एडीजी जोन का अकाउंट बंद होने से सभी परेशान हो गए। मैसेज पर लिखा था कि एक्स के रुल्स वॉयलेट करने के कारण अकाउंट को सस्पेंड किया गया है। 

वही एडीजी डीके ठाकुर का कहना है कि अकाउंट किस वजह से सस्पेंड हुआ उसको चैक कराया जा रहा है।