Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मेरठः AC में धमाके से थाने के अंदर लगी आग

मेरठ के थाना सदर बाजार के अंदर भीषण आग लग गई है. एसी में धमाका होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

थाने के अंदर आग लगने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है. अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. आग लगने से कई गाड़ियों के चपेट में आने की संभावना है.