Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर की फंसे होने की आशंका...दमकल की गाड़ियां मौके पर

मेरठ के गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। फैक्ट्री में कई मजदूरों के फसे होने की आशंका है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर हैं। मौके पर आग बुझाने के प्रयास जारी है। वहीं पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं ।

मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के काशी इंडस्ट्रियल एरिया की है। जहां पर उमेश इंटरनेशनल नाम की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। उमेश इंटरनेशनल फैक्ट्री में फोम के गद्दे बनाए जाते हैं। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी है। जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। मौके पर मेरठ और आसपास के जिलों से दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में दर्जनों दमकल कर्मी और पुलिसकर्मी जुटे हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। आपको बता दें कि फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ो का माल जलकर राख हो गया है। हालांकि सही नुकसान का आकलन आग बुझाने के बाद ही किया जा सकेगा।