सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। एक के बाद एक हुए कई विस्फोट में आसपास के इलाके को भी दहला दिया। इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है लेकिन अभी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। दमकल कर्मियों की टीम मौके पर आग को बुझाने में लगी हुई है। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुऎ मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। ऑफिसर मौके पर हैं। यह दुर्घटना देवबंद के निहाल खेड़ी मार्ग पर हुई। ब्लास्ट इतने तेज थे की फैक्ट्री की छत भी उड़ गई और चारों तरफ दूर तक अवशेष फैल गए।
सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई श्रमिकों की मौत
You may also like
उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत.
आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण.
लखीमपुर खीरी सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने का ऐलान.
‘सड़क पर नमाज नहीं होने देंगे’, CM योगी का बड़ा बयान; बोले- ‘प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका’.