Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

टायरों के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मेरठ में टायरों के अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप इख्तियार कर लिया। रिहायशी इलाके में अवैध रूप से टायरों का गोदाम चलाया जा रहा था ।जिसमें आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

दरअसल, घटना मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र की है। जहां मिल रोड पर टायरों का अवैध कारखाना चल रहा था। इस कारखाने में एक बॉयलर लगा था। जिसमें अचानक आग लग गई। घंटो की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लाखों का माल जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस कारखाने में पुराने टायरों पर रबड़ चढ़ा कर मार्केट में बेचा जाता था। जिसके लिए एक बॉयलर का भी इस्तेमाल किया जाता था। इसी अवैध कारखाने में आग लगने से हड़कंप मच गया। फिलहाल दमकल विभाग आग के कारणों की जांच में जुटा है।