Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ रेंज में 25 जगह लगेगा मकर संक्रांति मेला, DIG कलानिधि ने किया मेला स्थलों का निरीक्षण

मेरठ रेंज में 14 जनवरी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रेंज में 25 जगहों पर मकर संक्रांति के अवसर पर बड़े मेलों और भंडारे होंगे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को मेला स्थलों को देखा। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आपको बता दे मेरठ रेंज में 25 स्थलों पर स्नान और मेले होंगे। साथ ही 01 शोभायात्रा, 17 भंडारे एवं 19 अन्य आयोजन होने हैं। इसमें मेरठ में 04 जगहों पर स्नान मेले का आयोजन, 01 शोभायात्रा, 06 भंडारे होंगे। इसी तरह बुलंदशहर में 13 जगहों पर मेले का अयोजन और 12 अन्य कार्यक्रम, बागपत में 07 जगहों पर मेले का अयोजन, 02 भंडारे और 07 अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं हापुड़ में 01 मेले का अयोजन और 09 भंडारे होना है।

वहीं डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी सीओ को अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ संक्रांति का पर्व संपन्न कराने का आदेश दिया है। कहा कि जहां भीड़ ज्यादा हो वहां विशेष सुरक्षा रखी जाए। जेबकतरे, चेन स्नेचर, मनचलों को लेकर पुलिस अलर्ट रहे। स्नान घाटों पर एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड टीम, स्थानीय गोताखोर तैनात करें ताकि किसी तरह की दुघर्टना न हो।