Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

अयोध्या: सूर्य कुंड में थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए लेजर शो, लोगों को आ रहा है पसंद

अयोध्या के सूर्य कुंड में थ्री डी मैपिंग के जरिए लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस शो में भगवान राम के जीवन और लंका विजय के बाद उनकी अयोध्या वापसी को दिखाया जा रहा है। शानदार लाइट औऱ साउंड शो को देखकर लोग भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाम इस लेजर शोक आयोजन होता है। यहां आए श्रद्धालु इस शो को देखकर मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। 

एक्सिस थ्री डी स्टूडियो इस शो को अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर चलाता है। एक्सिस थ्री डी स्टूडियो पिछले 15 सालों से इस लेजर शो को कर रहा है। इस कंपनी ने हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर में 112 फुट की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा आदियोगी प्रतिमा पर लेजर प्रोजेक्शन मैपिंग की थी। 

जिसको लेकर इसकी बहुत तारीफ हुई। कंपनी झांसी के अंतरिक्ष संग्रहालय में ऑडियो विजुअल मैटेरियल बनाने में भी लगी हुई है। अयोध्या के सूर्य कुंड में पानी के फव्वारे पर लाइटिंग प्रोजेक्शन किया जाता है इसमें चलती हुई छवियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। 

स्मारकों की बड़ी संख्या और यात्रा और पर्यटन के विकास पर सरकार के जोर के साथ ही थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग में भारत में भारी विकास की संभावनाएं हैं। बहुत सारी घरेलू और वैश्विक 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग कंपनियां इस बड़े बाजार के लिए लगातार काम कर रही हैं।