Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

कानपुर में रोहिंग्या की तलाश में जुटी खुफिया एजेंसियां, 10 से अधिक बस्तियों पर नजर

कानपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में कानपुर में भी खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। शहर में रोहिंग्या शरणार्थियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, कानपुर की कई बस्तियों में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों ने ठिकाना बना लिया है। नौबस्ता, गुजैनी और किदवई नगर स्थित कंजड़न पुरवा बस्ती सहित शहर की 10 से अधिक जगहों को जांच के दायरे में लिया गया है। पुलिस इन इलाकों में रोहिंग्या की मौजूदगी की पुष्टि करने और उनकी पहचान स्थापित करने में जुटी हुई है।

डीसीपी क्राइम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि शहर में 10 से ज्यादा पॉकेट्स की पहचान की गई है जहां रोहिंग्या के रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।