Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा… अमेठी में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार मैं यहां 42 साल पहले आया था, जब मैं 12 साल का था. जो भी मैंने राजनीति में सीखा है वह अमेठी की जनता ने मुझे सिखाया है.

उस समय यहां सड़कें नहीं थी, कोई विकास नहीं था और मैंने अपने आंखों से अमेठी और अपने पिता का रिश्ता देखा है और वही मेरी भी राजनीति है. आप यह मत समझिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं, मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा.