Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |   जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया     |   शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 94.74 पर आया     |   बठिंडा में बीजेपी नेता और डॉक्टर के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी 15 मृतकों के परिवारों को सौंपी गई 5-5 लाख की सहायता राशि     |  

आईजी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, एसओ मेडिकल सहित 110 दरोगाओं का ट्रांसफर

मेरठ-लोकसभा चुनाव के बाद रेंज के कई थानों में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों को हटाते हुए आईजी ने बड़ी फेरबदल की है। रेंज के कई जिलों से 110 दरोगाओं का गैर जनपद में ट्रांसफर किया गया है। जिनमें मेरठ जिले से थाना प्रभारी मेडिकल सहित 74 दरोगा शामिल हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब आईजी नचिकेता झा ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। रेंज में मेरठ सहित सभी जिलों से 110 दरोगाओं का गैर जनपदों में ट्रांसफर किया गया है। इनमें अकेले मेरठ जिले से 74 दरोगा ट्रांसफर हुए हैं। जिनमें मेडिकल के थानेदार सूर्यदीप बिश्नोई भी शामिल हैं। मेरठ से 31 दरोगा हापुड़, 26 बुलंदशहर और 17 दरोगा बागपत जनपद में ट्रांसफर किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ईद उल अजहा के बाद इन सभी दरोगाओं को गैर जनपदों के लिए रिलीव कर दिया जाएगा। उधर, आईजी की कार्यवाही से वर्षों से थानों में जमे दरोगाओं में हड़कंप का माहौल है।