Breaking News

भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आज FIR संभव     |   तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने CR पाटिल से तुंगभद्रा जल विवाद जल्द सुलझाने की अपील की     |  

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर की लैंडिंग

Unnao: भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार को एक विशेष लैंडिंग अभ्यास के दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। भारतीय वायुसेना ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर रिहर्सल किया।

ये ड्रिल पूरे देश में चल रहे मेगा अभ्यास गगन शक्ति-2024 का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाई-टेम्पो ऑपरेशन करने के लिए भारतीय वायु सेना की क्षमता का प्रदर्शन करना है। पश्चिमी और उत्तरी दोनों मोर्चों को शामिल करते हुए गगन शक्ति अभ्यास एक अप्रैल को शुरू हुआ है और ये 10 अप्रैल तक चलेगा।