Breaking News

केरलम सीएम ने प्रियदर्शनी योजना के तहत बस शुरू की, नहीं लगेगा महिलाओं का किराया     |   WB: पूर्व CM ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी थोड़ी देर में ED के सामने पेश होंगे     |   नोेएडाः जेवर एयरपोर्ट से इंडिगो की व्यावसायिक उड़ानें शुरू, मंत्री नायडू ने दिखाई हरी झंडी     |   ईरान-US डील के बाद शेयर बाजार बम-बम, सेंसेक्स 1142 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल     |   यूपीः राम मंदिर के चढ़ावा में गड़बड़ी की जांच के लिए आज अयोध्या जाएगी SIT     |  

मेरठ: हिंदू संगठनों ने फूंका बांग्लादेशी कट्‌टरपंथियों का पुतला, कहा- हिंदुओं का अपमान बंद हो

बांग्लादेश में कट्टरपंथी मुस्लिमों के खिलाफ मेरठ के हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। हिंदूवादी संगठन ने कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के पास प्रदर्शन किया। यहां सनातनी हिंदुओं ने बांग्लादेशी कट्‌टरपंथियों का पुतला फूंका। हिंदू नेताओं ने बांग्लादेशीयों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

वही हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों के साथ तोड़फोड़ हो रही है। आगजनी कर मंदिरों को नष्ट कर दिया गया वहां हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। हिंदुओं की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। हिंदू संस्कृतियों पर हो रहे हमले पर भारत के अंदर रहने वाले 100 करोड़ हिंदुओं की आस्थाओं पर ठेस पहुंची है। जिसको लेकर आज विधर्मी जिहादी कट्टरपंथी बांग्लादेशी का पुतला दहन किया है। सनातनियों ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री से यह मांग करते हैं कि बांग्लादेश में रहने वाले सभी सनातनी हिंदूओं को भारत की नागरिकता तत्काल प्रभाव से दी जाए। बांग्लादेश में रहने वाले सनातनी हिंदूओं को सुरक्षित तौर पर भारत लाया जाए। जो लोग भारत में रहना चाहते हैं उन्हें लाया जाए या उन्हें वही सुरक्षित बचाया जा सके। 

जहां हमेशा से अखंड भारत का सपना हम लोग मन में रखते हैं, तो क्यों ना बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फौज द्वारा ऐसे विधर्मी जिहादी कट्टरपंथी लोगों को इनके ऐसे कृत्य की सजा दी जाए। जो भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो सके।