Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पाकिस्तान से आए हिंदू श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में लगाई पवित्र डुबकी, व्यवस्थाओं की तारीफ की

महाकुंभ की आध्यात्मिक भव्यता से आकर्षित होकर पाकिस्तान के सिंध से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का एक समूह बुधवार को प्रयागराज पहुंचा। इस समूह ने शुक्रवार को संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में उनके ठहरने और पवित्र स्नान के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की तारीफ करते हुए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल वीजा प्रक्रिया और विशेष वीजा देने के लिए भारत सरकार को हार्दिक धन्यवाद दिया, जिससे वे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में शामिल हो सके।