उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोविंद नगर थाना इलाके में सोमवार को एक मकान ढह गया। हादसे में करीब तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के दूसरे लोग घायल हो गए। बताया गया कि पड़ोसी परिवार के बच्चे भी मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, "तीन साल की बच्ची थी। वो तो दब गई तो वो एक्सपायर हो गई है। और एक जो है उसकी मदर थी। उसके कमर में चोट लगी है। तो उसको भर्ती कर लिया गया है।"
हादसे में मरने वाली बच्ची के पिता ऐश मोहम्मद ने बताया, "मेरी एक लड़की खत्म हुई है। घरवाली को चोट है। वो अस्पताल में भर्ती है। मेरी मां को चोट आई है। और मेरी भी चोट आई है। रात को दो बज के 10 मिनट के करीब। पीछे वाला मकान दूसरे का था। हमने उससे कहा मकान को हटा ले। उसने मकान को नहीं हटाया। उसके साथ मलबा सारा निकल गया। हमने छप्पड़ डालना था। लड़की मेरी खत्म हो गई।"
परिवार के घायल सदस्य शाहरुख ने बताया, "रात को दो बजके 20 मिनट में मकान गिरा है। सटा हुआ मकान था। कहे कि इस मकान को हटा दो। कहा, कोई घटना नहीं होगी। इसके जिम्मेदार हम हैं, घटेगी तो। बड़े भईया को चोट है। मेरे सर में चोट है। भतीजी खत्म हो गई दो साल की। भाभी की हालत गंभीर है।"
मथुरा में मकान गिरने से बच्ची की मौत, परिवार के दूसरे लोग घायल
You may also like
UPITS 2026 के चौथे संस्करण के प्रचार अभियान का शुभारंभ, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजित.
सहारनपुर में लव मैरिज बनी हत्या की वजह, बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली.
इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट.
सीएम योगी ने 45 इलेक्ट्रिक बसों का किया फ्लैग ऑफ, जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर.