Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: गोंडा में उफान पर घाघरा नदी, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासन अलर्ट

उत्तर भारत के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से पिछले 24 घंटों में घाघरा नदी का स्तर अचानक बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी के किनारे बसे गांवों में पानी घुस गया हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को ऊंची जगहों पर जाने का निर्देश दिया है। 

हालांकि, लोगों की शिकायत है कि राहत और बचाव अभियान अधूरा है। बढ़ते पानी की वजह से इलाके में हजारों हेक्टेयर गन्ना और धान की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। लोग अपने पालतु जानवरों को डूबने से बचाने के लिए ऊंची जगहों पर ले जाते देखे गए। 

जिला प्रशासन के मुताबिक बचाव दल नावों की मदद से बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।उनका कहना है कि हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि प्रभावित लोग मदद के लिए फोन कर सकें। जिला प्रशासन नदी के तटबंध पर कड़ी नजर रख रहा है, ताकि और नुकसान न हो।