Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

गौतम बुध नगर जिला जज मलखान सिंह को धूम धाम से दी विदाई

ग्रेटर नोएडा: जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के द्वारा जिला जज मलखान सिंह का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ, युवा एवं महिला अधिवक्तागणों के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। वहीं बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं सत्यार्थ प्रकाश व गीता भेंट करते हुए उन्हें जल्द हाई कोर्ट में माननीय न्यायमूर्ति के पद को शुशोभित करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बार सभागार में आयोजित हुए इस भव्य विदाई समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने की और कार्यक्रम का संचालन सचिव अजीत नागर एडवोकेट के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद भाटी ने बताया कि हमारे जिला जज मलखान सिंह का स्थानांतरण प्रदेश के सबसे बडे जनपद लखनऊ में हुआ है। जिसकी हमें अत्यंत खुशी हैं लेकिन दुख इस बात का भी है कि एक अच्छे न्यायिक अधिकारी हमारे बीच से जा रहे हैं। प्रमेंद्र भाटी ने बताया कि जिला जज साहब को भले ही हमारे जनपद में केवल 5 माह का अल्प समय सेवाएं देने के लिए मिला है। लेकिन उन्होंने बार और बैंच के बीच सामजस्य बनाने के लिए इस अल्प समय में भी कई बडे कार्य बार के सहयोग में किए हैं। जिसके लिए हम सदैव उनके आभारी रहेंगे।
        
वहीं इस अवसर पर जिला जज मलखान सिंह ने कहा कि मैं जब जिले में आया तो सबसे पहले मेरे द्वारा यहां अपने न्यायालय के इफ्रास्ट्रक्चर की फाइलों का मुआयना किया गया। जिसमें मेरे द्वारा पाया गया कि यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत कमियां हैं और मेरे द्वारा पहले ही दिन से गौतमबुद्धनगर न्यायालय के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी के द्वारा मुझे अधिवक्ताओं की जिन 15 समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था, उनमें सबसे पहले मेरे द्वारा चैंबर निर्माण के लिए जमीन ट्रांसफर की अनुमति के लिए फाइल हाईकोर्ट भेजी गई। संभव है जल्द ही अनुमति भी आपको मिल जाएगी। इसी के साथ महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रैच व बार रूम, उपभोक्ता न्यायालय के लिए गेट और नए बने पारिवारिक न्यायालय परिसर से न्यायायलय परिसर में गेट खोले जाने के प्रस्ताव के साथ साथ बहुमंजिला पार्किंग भी अनुमति के लिए भेज दिए गए हैं। जिन्हें मंजूरी भी मिल गई है और जल्द ही उन्हें अधिवक्ताओं के लिए खोल भी दिया जाएगा। वहीं जिला जज ने भी सभी का सुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं आपके प्यार, स्नेह से इतना अभीभूत हूं कि अलविदा नहीं कहूंगा, मैं फिर मिलने के वायद के साथ प्रदेश की ही नहीं बल्की देश की शानदार बारों में से एक गौतमबुद्धनगर बार से विदा लेता हूं। जिसके बाद पूरा बार सभागार अधिवक्ताओं की तालियों से गूंज उठा।

इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा ब्रहम सिंह नागर एड, जगदीश भाटी, मुकेश कर्दम, राकेश गौतम, अजीत भाटी, रविदत्त कौशिक, उदयभान मलिक, ओमप्रकाश मधुर, जितेंद्र भाटी, महेश गुप्ता, जुल्फिकार, आदेश बंसल, नीरज ढालिया, गजेंद्र बंसल, ब्रिजेश सोलंकी, सुंदर भाटी, मांगेराम भाटी, चरण सिंह भाटी, नीरज भाटी, श्याम सिंह भाटी, विशाल नागर सुशील शर्मा निशांत शर्मा, अंकुश शर्मा, शिवा त्यागी, विशाल त्यागी, गजेंद्र चैहान, पवन भाटी, नितिन कपाशिया, सुमित नागर, सोबिन नागर, अनिल भाटी, सतीश भाटी, मोनू नागर एडआदि लोग मौजूद रहे।