Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

वाराणसी में उफान पर गंगा नदी, आरती की जगह बदली गई

उत्तर प्रदेश में धार्मिक नगरी वाराणसी जाने वाले सैलानी और श्रद्धालु मायूस हैं। गंगा नदी उफान पर है। लगातार बढ़ रहे स्तर को देखते हुए प्रशासन ने नाव की सवारी पर रोक लगा दी है। नहाने के लिए तय इलाके भी बंद हैं। इससे गंगा आरती जैसे रोज होने वाले धार्मिक आयोजनों को घाटों के बजाय नदी से दूर करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि गंगा में बढ़ते पानी ने सिर्फ श्रद्धालुओं और सैलानियों की ही नहीं, उनकी भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग बताते हैं कि सिर्फ घाट ही नहीं, आस-पास के मंदिर भी डूब गए हैं।

अगले कुछ दिनों में वाराणसी में बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में घाटों पर जाने पर लगी रोक की मियाद बढ़ाई जा सकती है और शहर के लोगों और सैलानियों का इंतजार और लंबा हो सकता है।