Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मथुरा में कुट्टू के आटे से बने पकौड़े खाने से 50 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 50 लोगों को फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों ने कुट्टू के आटे से बने पकौड़े खाए थे, जिसके बाद अचानक इतनी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

कुट्टू का आटा पौधे से तैयार किया जाता है। आम तौर पर इसे त्योहार के मौके पर व्रत रखने वाले लोग खाते हैं। खराब आटा खाने की वजह से बड़ी तादात में लोग बीमार पड़ गए। ज्यादातर ने उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की।

फिलहाल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक मथुरा में ये घटना कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान देर रात हुई।