Breaking News

पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |   कतर के अमीर अल थानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर की बात     |   अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने PM मोदी से की मुलाकात     |   तेलंगाना में लू से 16 लोगों की मौत     |  

ई-रिक्शा में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक छात्र और चालक झुलसे, दो बच्चों ने कूदकर बचाई जान

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। हादसे में एक छात्र और ई-रिक्शा चालक झुलस गए, जबकि दो अन्य बच्चों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

आपको बता दे घटना उस समय हुई जब ई-रिक्शा चालक तीन स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। देहली गेट थाने के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दो बच्चों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन अयान नाम का एक छात्र और ई-रिक्शा चालक आग की चपेट में आ गए।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। घायल बच्चे और चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना है।

वहीं यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से दो बच्चों के पहले ही उतर जाने और अयान व चालक के मामूली रूप से झुलसने से बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गया।