Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में खूब जश्न मनाया। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे और केरल की वायनाड सीट छोड़ देंगे।

राहुल के फैसले से रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं वायनाड से अब राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा का उप-चुनाव लड़ेंगी। ये उनका पहला चुनाव होगा।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के सीनियर नेताओं से बातचीत के बाद दोनों सीटों पर फैसले का ऐलान किया।

राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी और उन्हें चार जून को आए लोकसभा के रिजल्ट के बाद 14 दिन में एक सीट खाली करनी है।