Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता

पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए बीजेपी ने सोमवार को ओबीसी कार्य समिति की बैठक की। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी की ओबीएस कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता, पार्टी ही चुनाव लड़ती है और पार्टी ही चुनाव जीतती है। डिप्टी सीएम ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों  का जबाब दें. उन्होंने कहा, 'देखिए मीडिया में बहुत फेंकू लोग भी हैं, क्या मीडिया में चल रहा है, क्या सोशल मीडिया पर चल रहा है इस पर ज्यादा ध्यान दें लेकिन सतर्क रहें और जबाब दें। 

पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए बीजेपी ने सोमवार को ओबीसी कार्य समिति की बैठक की। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हर दल पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश करता है।इस बार आम चुनाव के नतीजे आए तो कहा गया कि नाराज पिछड़ा वर्ग ने इस बार बीजेपी से दूरी बना ली है. इसे लेकर तमाम चर्चाएं भी शुरू हुईं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में​ 33 सीटें जीतीं,जबकि 2019 के चुनावों में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इससे पहले 2014 में बीजेपी ने यूपी में 71 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार कमजोर प्रदर्शन में पिछड़ा वर्ग की नाराजगी भी एक महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा  है। यूपी में पिछड़ा वर्ग (OBC) की आबादी कुल जनसंख्या का लगभग 50% है, जो चुनावी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण वोट बैंक है।