Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

औरैया में खेती के लिए ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के औरैया में किसान अब धीरे-धीरे खेती के लिए तकनीक अपना रहे हैं। जिला प्रशासन कीटनाशकों के छिड़काव सहित खेती से जुड़े कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल को तवज्जो दे रहे हैं। इसके लिए वो इफको की मदद ले रहा है, जिससे खेती का काम तेज, सस्ता और सुरक्षित हो जाएगा।

जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा ड्रोन को काम पर लगाने की कोशिश कर रहा है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा किसानों की मदद करना और कृषि उत्पादकता में सुधार लाना है। ड्रोन, किसानों को खेती की देखभाल के लिए मजदूर खोजने की मुश्किल से निपटने में भी मदद करेंगे।