Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

यूपी के कौशांबी में ढहा मिट्टी का टीला, हादसे में 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया. सुबह मिट्टी का एक टीला ढह गया, जिसमें दबकर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग अपने घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे. अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और वहां मौजूद लोग उसमें दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 5 लोगों की जान जा चुकी थी. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंच चुकी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. इस हादसे ने एक बार फिर मिट्टी खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा उठा दिया है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया है.