Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

UP: 'विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047' विजन डॉक्यूमेंट, प्रदेश की नई उड़ान का संकल्प

उत्तर प्रदेश का मानसून सत्र इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। योगी आदित्यनाथ सरकार 13 अगस्त को 'विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047' विजन डॉक्यूमेंट पेश करेगी, जिस पर 24 घंटे की विशेष चर्चा होगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे जैसे अहम क्षेत्रों के लिए रणनीति, योजनाएं और 2047 तक के लक्ष्य तय किए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कैसे ये विजन डॉक्यूमेंट प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध अर्थव्यवस्था में बदलने में अहम योगदान देगा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भी ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट पर चर्चा को लेकर काफी उत्साहित हैं। महज चार दिनों का ये सत्र छोटा भले ही हो, लेकिन इतिहास रचने वाला है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।