Breaking News

MP: ट्विशा की मौत केस में आरोपी पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया     |   पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पीएम मोदी संग 45 तक चली मुलाकात     |   ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रह गया: RBI     |   मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर किया     |  

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में दिल्ली के दंपती और उनके दो बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि फतेहाबाद इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में दिल्ली के एक दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। वे सभी दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले थे। सभी प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार को करीब 12.30 बजे हुई। 42 साल के ओमप्रकाश सिंह गाड़ी चला रहे थे, तभी उनका कार से नियंत्रण खत्म हो गया। इस वजह से हुए हादसे में कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। उसकी पत्नी पूर्णिमा (34), बेटी अहाना (12) और चार वर्षीय बेटे विनायक की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई।