Breaking News

दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |   बिहार: मुजफ्फरपुर में 1733.76 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार     |  

रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी और दोनों सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज उत्तर प्रदेश के दोनों संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी। कई दिनों से जारी असमंजस को खत्म करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वहीं, गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

प्रियंका गांधी ने पहले ही प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है और आज से चुनाव खत्म होने तक वो रायबरेली और अमेठी में डेरा डाले रहेंगी। प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी और शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार करेंगी। 

प्रियंका गांधी सैकड़ों नुक्कड़ सभाएं, बैठकें करने के साथ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। साथ ही दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में डिजिटल और सोशल मीडिया प्रचार अभियान की भी निगरानी करेंगी। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने के लिए संगठन के अलग-अलग स्तरों पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे सीनियर नेताओं के प्रचार अभियानों की योजना और कार्यक्रम का भी ध्यान रखेंगी। प्रियंका गांधी लगभग 250-300 गांवों को कवर करेंगी और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को बराबर समय देंगी। 

रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला दिनेश प्रताप सिंह से होगा, जिन्हें बीजेपी ने फिर से मैदान में उतारा है। अमेठी में मौजूदा सांसद ईरानी को टक्कर देने के लिए 25 साल बाद गैर-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में है। शर्मा गांधी परिवार की ओर से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं। 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर वोटिंग होगी।