Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

हेलीकॉप्टर लूट की शिकायत फर्जी, मालिक और पायलट के विवाद में शिकायत

यूपी के मेरठ में पहली बार हेलिकॉप्टर लूट का मामला सामने आया है। यहां पायलट रवींद्र सिंह ने मेरठ एसएसपी को तहरीर दी। आरोप लगाया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर जबरन 15-20 लोग घुस आए। उन्होंने मारपीट की। इसके बाद हेलिकॉप्टर के पुर्जे खोलने लगे।

मीडिया से बात करते हुए रवींद्र सिंह ने बताया- दबंगों ने मुझे धमकाते हुए कहा कि शांत खड़े रहो, वरना तेरी दोनों टांगें काट दूंगा। इसके बाद हेलिकॉप्टर के पार्ट को अलग किया, ट्रक में भरा और लादकर ले गए। 16 टायर ट्रक राजस्थान नंबर का था।

हालांकि, मामले पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा- हेलिकॉप्टर लूट की शिकायत मिली है। घटना 4 महीने पुरानी है। प्रथम दृष्ट्या मामला एविएशन कंपनी के 2 पार्टनर के बीच का लग रहा है। किसी विवाद को लेकर दोनों का झगड़ा है। जांच एएसपी को दी गई है।

आपको बता दे मेरठ के थाना परतापुर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी का है। यहां एसएआर एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े पायलट रवींद्र सिंह ने ये आरोप लगाए हैं। रवींद्र सिंह फोर्स से रिटायर होने के बाद इस कंपनी के लिए काम करते हैं। उनका कहना है कि वह कंपनी के शेयर होल्डर और डायरेक्टर भी हैं।

जहां कई बार शिकायत के बाद नहीं हुआ एक्शन तहरीर मिलने के बाद एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन को जांच के आदेश दिए। पायलट ने तहरीर के साथ-साथ कुछ ईमेल्स की कॉपी भी दी हैं। उनका आरोप है कि लगातार शिकायत की जा रही है। लेकिन मामले पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

जहां पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा- मेरी कंपनी मेरठ एयरस्ट्रिप पर हेलिकॉप्टर को मेंटेनेंस के लिए भेजती है। कंपनी का एक हेलिकॉप्टर वीटी,टीबीबी मेरठ आया था। 10 मई 2024 को हवाई पट्‌टी से एक मैकेनिक ने फोन कर बताया कि उनका हेलिकॉप्टर जो इस वक्त परतापुर हवाईपट्‌टी पर खड़ा है, कुछ असामाजिक तत्व उसके पार्ट्स खोल रहे हैं।

इसके बाद मैं मौके पर पहुंच गया। मैंने देखा कि वो लोग हेलिकॉप्टर को घेरे हुए हैं। उसके पुर्जों को खोल रहे हैं। जब मैंने उनका विरोध किया तो वो मुझे पीटने लगे। उन्होंने मुझे धमकी भी दी। इसके बाद वो अपने साथ लाए ट्रक में हेलिकॉप्टर को लेकर चले गए।

पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा- मैंने तुरंत परतापुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। टीम मौके पर पहुंची। कुछ लोगों को साथ लेकर चली गई। लेकिन, दबंगों को हेलिकॉप्टर ले जाने से नहीं रोक पाई।

सीओ ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़ित की तरफ से एसएसपी के यहां शिकायत दी गई है। पूरे मामले की जांच मुझे मिली है। घटना 10 मई की है। पीड़ित ने अब शिकायत क्यों की? यह पहला सवाल है। ट्रक नंबर ड्राइवर को चिह्नित किया जा रहा है। उससे पूछताछ की जाएगी। साथ में यह भी पता लगाया जाएगा कि हेलिकॉप्टर कहां है?

वही इस मामले में मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि कल एक व्यक्ति ने पुलिस ऑफिस आकार 3 महीने पहले की एक घटना दिखाकर शिकायत दी जिसमें उनके साथ परतापुर हवाई पट्टी पर मारपीट और गाली गलौज करने की शिकायत दी गई है हेलीकॉप्टर लूट का उसमें कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है ना ही  इस प्रकार की कोई घटना घटित हुई है प्रथम दृष्टि यह प्रकरण एक एविएशन कंपनी के दो पार्टनर्स के बीच में है जिसमें कोई विवाद को लेकर झगड़ा है और इसमें जांच एएसपी को दी गई है जो की मौके पर जा कर जांच कर रहे हैं और इसमें जो भी विधिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी जांच के उपरांत की जाएगी। फिलहाल इस प्रकार की लूट की कोई घटना नहीं है और यह घटना 3 महीने पूर्व की है।

इस मामले में मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि यह 1 मई की घटना है, जिसमें पायलट और हेलीकॉप्टर के ओनर में विवाद हो रहा था। बेसिकली मेंटेनेंस के लिए हेलीकॉप्टर यहां आया था लेकिन उसके बाद ओनर ने उसको मेंटेनेंस के लिए कर्नाटक वापस भेज दिया था उस समय पायलट और उनके बीच में कोई विवाद था पैसे के लेनदेन का लेकर के उस समय पायलट के द्वारा एक एप्लीकेशन दी गई थी जिसकी वजह से ऑनर से उनका विवाद खत्म हो पाए। इस एप्लीकेशन पर कल उन्होंने जाकर के शायद पुलिस को दिया है। लूट का मामला नहीं है, जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।