उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। घटना जिले के रामपुर बगहा गांव में हुई। एएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच हाथापाई हुई थी। उनके मुताबिक जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था कायम है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.