Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक करेंगे. सभी मंडलायुक्त, जिलों के डीएम,पुलिस अधिकारियों संग बैठक होगी. मुख्यमंत्री योगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करेंगे. सीएम आगामी त्योहारों को देखते हुए बैठक करेंगे. शाम 7.30 बजे से बैठक का आयोजन होगा.

बता दें कि सीएम शाम 4 बजे मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे. शाम 7 बजे लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. कार्यों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक होगी. शाम 7.30 बजे कानून व्यवस्था, आगामी त्योहार को लेकर बैठक होगी