Breaking News

‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |   जब तक मैं पीएम हूं, ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा: बेंजामिन नेतन्याहू     |   श्चिम बंगाल: भड़काऊ भाषण केस में अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पहुंची CID टीम     |   मई में खुदरा महंगाई दर 0.45 फीसदी बढ़कर 3.93% रही, जो अप्रैल में 3.48 प्रतिशत थी     |   पंजाब BJP नेताओं की आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अहम बैठक होगी     |  

CM योगी देखेंगे अटल आवासीय विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ करेंगे। लखनऊ के मोहनलालगंज में ग्राम सिठौली कला स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी सभी 18 मंडलों में एक साथ शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे।

इस अवसर पर सीएम योगी इन विद्यालयों के मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे, जबकि प्रवेशित छात्रों को स्कूल बैग भी वितरण करेंगे। इस दौरान सीएम योगी स्कूल के छात्रों की प्रतिभा भी देखेंगे।

सीएम के समक्ष विगत शैक्षिक सत्र में छात्रों द्वारा बनाए गए इनोवेटिव और मॉडर्न मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, ऑबस्टिकल अवॉइडिंग रोबोट, कंप्यूटर मॉडल, कैलीग्राफी और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे डिवाइस शामिल होंगे।