Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

सीएम योगी गोरखपुर में बीटेक के 600 छात्र-छात्राओं को देंगे प्रमाण पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। आज वह ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के समापन समारोह में शामिल होंगे। डीडीयू के दीक्षा भवन में 21 सितंबर को अपराह्न 3 बजे से सैमसंग इनोवेशन कैंपस द्वारा प्रमाणपत्र वितरण का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीडीयू और आईटीएम के बीटेक के करीब 600 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे।