Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

PM मोदी के जन्मदिन पर 74 किलो लड्डू बाटेंगे CM योगी

CM योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्य और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक के साथ ही जिले में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बैठक में सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। 

17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 74 किलो लड्डू का वितरण करेंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी सीएम योगी शामिल होंगे।

सीएम योगी दशाश्वमेश घाट पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने वाले हैं। साथ ही विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी शिरकत भी करेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। इसके अलावा सीएम योगी क्यूआर कोड से कूड़ा उठाने और किराए के नए सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। इतना ही नहीं योगी कुछ नई योजनाओं की शुरूआत भी कर सकते हैं।