Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

CM योगी का आज सहारनपुर और मुजफ्फरनगर दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ 22 अगस्त सहारनपुर और मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। वे सहारनपुर में करीब दो घंटे 40 मिनट तक रहेंगे। पहले पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक करेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस में पहुंचकर विकास कामों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे।

ये बैठक करीब दो घंटे 15 मिनट चलेगी। इसके बाद मुजफ्फरनगर जाएंगे। जहां मीरापुर में  रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र, ऋण वितरण, टैबलेट और स्मार्ट मोबाइल का वितरण करेंगे।

सीएम योगी 12 बजे पुलिस लाइन में बने हेलिपैड पर राजकीय हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इससे पहले वो राजकीय वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां पर एयरपोर्ट का निरीक्षण भी कर सकते हैं। 12.10 बजे पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक करेंगे।

पुलिस लाइन से सीएम योगी आदित्यनाथ कार से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां पर सहारनपुर के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। करीब दो बजे से ढाई बजे तक उनका समय आरक्षित रखा गया है। जिसमें वो लंच करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ मीरापुर उप चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर के मीरापुर पहुंचेंगे। उप चुनाव को लेकर उनका ये दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर के बीआईटी मीरापुर में रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र, ऋण वितरण, टैबलेट और स्मार्ट मोबाइल का वितरण करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ करीब आधा घंटे तक बैठक करेंगे। इस दौरान मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।