Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

मिशन मझवा को लेकर सीएम योगी का मिर्जापुर दौरा आज

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर के दौरे पर रहेंगे. वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके मद्देनदर सभी स्कूलों को आज बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं कई रास्तों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है.

आज जिले के सदर और चुनार तहसील के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर यह निर्णय लिया गया है. जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री आज जिले को बड़ी सौगात देने आएंगे. वह यहां कई करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वह मां विंध्यवासिनी देवी धाम के दर्शन करने भी जाएंगे.

सीएम के दौरे के कारण बच्चों की जाम की समस्या से न जूझना पड़े. इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने सदर तहसील और चुनार तहसील के सीबीएसई, आईसीएससी, यूपी बोर्ड समेत सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. आज ये सभी स्कूल बंद रहेंगे.