Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

सीएम योगी का आज अयोध्‍या दौरा

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज पांच सितंबर को रामनगरी अयोध्‍या जाएंगे. यहां सीएम योगी रामसेवकपुरम में बने श्री रामनाथ स्‍वामी मंदिर के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी चौथी बार अयोध्‍या जा रहे हैं. चार जून को नतीजे आने के बाद पहली बार 6 अगस्‍त को अयोध्‍या पहुंचे थे. अयोध्‍या की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. सीएम योगी उपचुनाव की कमान खुद संभाल रहे हैं. 

दरअसल, अयोध्‍या के रामसेवकपुर में श्री रामनाथ स्‍वामी मंदिर की स्‍थापना की गई है. पांच सितंबर को मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है. इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सीएम योगी करेंगे. मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच सितंबर को निर्धारित मुहूर्त सुबह 10:45 बजे कुम्‍भाभिषेक अनुष्ठान में हिस्‍सा लेंगे. इसके बाद मंदिर का लोकार्पण करेंगे. सीएम योगी अयोध्या में आकर श्रीरामनाथ स्वामी का दर्शन आरती भी करेंगे.