Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

पूर्व सीएम बहुगुणा की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा आजादी की लड़ाई के महान सेनानी थे और उन्होंने प्रदेश और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बहुगुणा एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें ब्रिटिश सरकार की यातना भी सहनी पड़ी थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुगुणा ने प्रदेश सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने अनेक मंत्रालयों में नेतृत्‍व क्षमता का परिचय देकर प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा स्कूली शिक्षा गांव में ही हासिल करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज आए और वहीं आजादी के आंदोलन से जुड़ गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास के लिए उन्होंने जो अमूल्य योगदान दिया है, उनकी स्मृतियों को ये सरकार आगे बढ़ा रही
है। इस मौके पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉक्टर अम्मार रिजवी और पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी समेत कई खास मेहमान मौजूद थे। हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल 1919 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उनका निधन 17 मार्च 1989 को अमेरिका में हुआ था।