Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सीएम योगी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्प‍ित की श्रद्धांजलि

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी, सीएम योगी भी बच्चों के साथ स्वरांजलि में हिस्सा लिया।

इसी के साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! श्रद्धेय 'बापू' की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, 'बापू' के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी 'नए भारत-विकसित भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।“

सीएम योगी ने बच्चों के साथ स्वारांजलि में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ‘रघुपति राघव राजाराम...’, वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे...’ जैसे गीतों को मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद सीएमने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई।

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि- "स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! श्रद्धेय 'बापू' की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, 'बापू' के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी 'नए भारत-विकसित भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।"