Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जय प्रकाश नारायण की जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन

जय प्रकाश नारायण, जिन्हें पूरे देश में लोकनायक कहा जाता है, आज यानी 11 अक्टूबर को उनकी जयंती है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और बाद की राजनीति के एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने समाज और सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने की मिसाल पेश की। उनकी जयंती पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ''महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के परम उपासक 'भारत रत्न', 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन! आपातकाल के दौरान राष्ट्र की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अविस्मरणीय योगदान दिया था। वे सच्चे अर्थों में 'लोकनायक' थे।