Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

अयोध्या पहुंचे सीएम धामी, पूरी कैबिनेट के साथ किए श्रीरामलला के दर्शन


Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामलला के दर्शन के लिए बुधवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि 500 साल बाद रामलला अपनी जन्मभूमि पर हैं। उन्होंने कहा कि ये सनातन धर्म को मानने वालों की भावना की जीत है। 

उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि "मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी यहां आज दर्शन करने के लिए आए हैं। ये हम सभी के लिए बहुत सौभाग्य की बात है और मेरे लिए भावुक करने वाले क्षण भी हैं कि आज भगवान रामलला 500 वर्षों के बाद फिर से अपने जन्मस्थान पर विराजित हो रहे हैं। हर एक सनातनी की, भगवान राम की कृपा से उनकी जीत हुई है। हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में। ये काल खंड फिर से, राम युग यहां प्रारंभ हुआ है।"

"हमने यहां पर उत्तर प्रदेश की सरकार से, माननीय योगी जी से इस पर अनुरोध किया है कि हमको जमीन जल्दी दे देंगे तो हम लोग यहां पर एक उत्तराखंड के लोग, चूंकि उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है, तो लोग आएंगे, जल्दी हमको जमीन मिल जाएगी तो यहां पर एक सदन बन जाएगा, जिससे आने-जाने वाले लोगों का और एक परस्पर संबंध बना रहेगा।"